Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप बांघराचूड़ा गांव निवासी शंभूनाथ महंती (30 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक एक निजी ऑफिस में काम समाप्त करके रविवार की रात्रि 10:30 बजे अपने घर बांघराचूड़ा जा रहे थे. उस समय झरिया मोड़ के समीप एनएच 18 पर खड़े टेलर (NL01AC 8004) के पीछे जा कर टकरा गए. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस वहां पहुंची. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-drowned-in-main-left-canal-search-continues/">चाकुलिया

: मुख्य बाईं नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही खड़े वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. मृतक के घर में उसकी बूढ़ी मां है. वह घर में कमाने वाला अकेला और अपनी मां का इकलौता सहारा था. रात को दुर्घटना की खबर मिलते ही युवक के गांव तथा बहरागोड़ा में शोक की लहर दौड़ गई. बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक को देखने के लिए सगे संबंधियों के भीड़ रात भर लगी रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही