Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के मटिहाना चाकुलिया मुख्य मार्ग पर भुतिया के पास शनिवार रात्रि बाइक सवार सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार चंद्ररपुर गांव निवासी तारापद सोरेन (18) अपने बाइक से कालापाथरा फुटबॉल मैच देखने गए थे. घर लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित हो गई इससे वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रविवार को पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-young-man-died-by-jumping-in-front-of-the-train-at-the-railway-gate/">आदित्यपुर

: रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही