Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हाइवा के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-49 पर शासन- गामारिया चौक के निकट मंगलवार की देर शाम बाइक सवार बाइक मिस्त्री साइबा मुंडा उर्फ बाबू (39) को अज्ञात  हाइवा ने जोरदार धक्का मार दिया. इस धक्के से जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं, साइबा मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. 108 एंबुलेंस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. [caption id="attachment_586491" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/baharagora-accident-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अस्पताल में इलाजरत बाइक मिस्त्री[/caption] चिकित्सक उसका इलाज करने में जुटे हैं. जानकारी के मुताबिक साइबा मुंडा बाइक मिस्त्री है. अपनी दुकान बंद कर वह अपने गांव ईटामुंड़ा जा रहा था. उसी दौरान हाइवा ने उसे टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-the-zero-hour-of-the-assembly-the-mla-demanded-the-construction-of-foot-over-bridge/">चाकुलिया

: विधानसभा के शून्यकाल में विधायक ने की फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही