Search

बहरागोड़ा : शिशु भवन झांझिया में भाजपा बड़शोल मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

Baharagoda (Himangshu Karan) : भाजपा बड़शोल मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में झांझिया के शिशु भवन में सम्पन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित हुए. बैठक में आगामी 30 जून तक मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धिओं को घर-घर तक पहुंचाने की योजना बनाई गई. बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोविड काल से अब तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराकर मोदी सरकार ने गरीबों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-deputation-of-all-three-anms-of-chc-canceled-order-to-return-to-dumaria/">डुमरिया

: सीएचसी की तीनों एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द, डुमरिया लौटने का आदेश

मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है

देश के 11 करोड़ किसानों को कृषि कार्य में सहायता के रूप में 6 हजार रुपये प्रति किसान को उनके बैंक खाते में दिए जा रहे हैं. महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने तथा स्वच्छ ईंधन प्रदान करने हेतु साढ़े 9 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है. मोदी सरकार ने 11 करोड़ 72 लाख शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है. विगत 9 वर्षों में मोदी सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sports-help-in-physical-and-mental-development-of-children-bhawani-singh/">धनबाद:

खेल-कूद बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक: भवानी सिंह

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला तथा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष ने भी संबोधित किया. संचालन मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह ने किया. इस अवसर पर भाजपा नेता राखोहरी मुखी, रामहरी कांड, सुशील मुंडा, असीम सेनापति, कवि बट्टब्याल, महादेव प्रधान, कार्तिक पैड़ा, आशीष मंडल, लक्ष्मण घोष, मानिक दास, विवेकानंद नंदी, अशोक उर्फ पुटका सोम, रूपेश सिंह, शिबू संतरा, निलाद्री शेखर आईच, शत्रुघ्न धुली, असीम आईच, जयदीप आईच, यादव पात्र, संदीप पाल, आशुतोष महापात्र, बाबी घोष, बबलू महाली, शिवशंकर श्यामल, तपन दे, देवव्रत दे, रामपद सीट आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//