Search

 
 
 

बहरागोड़ा : 15 को भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला कार्यसमिति की होगी बैठक

 
Bahragora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती ने एक बैठक आयोजित की. बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी. बैठक को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-second-edition-of-johar-haat-from-february-14-theme-will-be-based-on-baha-and-mage-festival/">जमशेदपुर

: जोहार हाट का दूसरा संस्करण 14 फरवरी से, बाहा व मागे पर्व पर आधारित होगी थीम
जिला कार्यसमिति की बैठक में सांसद विद्युतवरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला के पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजपा समर्थित सभी जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-students-will-distribute-goods-in-old-age-home-on-14th/">जमशेदपुर

: 14 को वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं ओल्ड एज होम में बांटेंगी सामान
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, महामंत्री भक्तिश्री पांडा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नौशाद अहमद, युवा मोर्चा केउ मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां,भाजपा नेता दीपंकर साव,राखोहरी नमाता तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही