Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव को लेकर भाजपा ने की बैठक

Baharagora : मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव को लेकर एक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में रविवार को मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में 11 अप्रैल के मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव में बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार ने झारखंड को लूटखंड में तब्दील कर दिया है. विगत तीन वर्षों से सरकार के कार्यकाल में बालू, पत्थर तथा प्राकृतिक संसाधनों की बड़े पैमाने पर अवैध खनन तथा तस्करी हुई है. बालू के अवैध खनन में तस्करों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का प्रत्यक्ष संरक्षण मिल रहा है. राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं. गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-artists-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-kolhan-tribal-film-festival/">चक्रधरपुर

: कोल्हान जनजातीय फिल्मोत्सव की तैयारी को लेकर कलाकारों ने की बैठक

भाजपा झारखंड को बर्बाद नहीं होने देगी - डॉ. गोस्वामी

कई प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. सरकारी दफ्तरों में लोगों के आवश्यक कार्यों का भी निष्पादन नहीं हो रहा है. जनता इस सरकार से पूरी तरह निराश है. डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि भाजपा झारखंड को बर्बाद होने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा. बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा एवं उत्पल पैड़ा, भाजपा नेता अपूर्व दास, मिंटू नायक, दीपंकर साव, पार्थो सारथी बेरा, समीर सेनापति, रबिन्द्र पात्र, गिरिधारी कुंडु, स्वरूप पाणिग्राही, सत्यबान पैड़ा, पुलिन पैड़ा, सुनील पैड़ा, चंदन पात्र, हेमकांत भुइयां, कुणाल सीट, अशोक मुंडा, फेंटू राणा, देवी प्रसाद दुबे, माधब पाल, रसिक नंदन माइती, शरत नायक, दिबाकर शर्मा, कौशिक समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही