Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भाजपा मंडल ने भारत रत्न डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी

 
Baharagora (Himangshu Karan) : भाजपा बहरागोड़ा मंडल ने शुक्रवार की शाम को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने डॉ अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि डाॅ भीमराव अंबेडकर की बुद्धिमता के कारण भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान मिला. उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए काफी कार्य किया. वे एक सच्चे देशभक्त थे. वे लोकतंत्रिक मूल्यों के हिमायती भी थे. उनके योगदान के लिए देश हमेशा उनका ॠणी रहेगा. डाॅ गोस्वामी के साथ मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, रंजीत बाला, आशीष महापात्रा, महादेव बैठा, राखोहरी मुखी, भक्ति श्री पंडा, दीपंकर साव, मिन्टु नायक, कवीन्द्र नाथ कुन्डु, हेमकांत भुईंया, कुणाल सीट, दिवाकर शर्मा, स्वरूप सीट, राधागोविन्द भोक्ता, रूपेश सिंह ने भी डाॅ अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-devotees-show-faith-in-shiva-by-walking-barefoot-on-hot-coals/">बहरागोड़ा

 : भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर दिखाई शिव के प्रति आस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही