Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पंचायत बरागाड़िया के गांव नागुड़साई, पाणीपड़ा, बरागाड़िया, बतबती, पांचपुखरिया, भालुकखुलिया, पलासबनी में घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी. आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके पक्ष को मजबूत करने का आग्रह किया. जनसंपर्क कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, ज्योत्सना बेरा, भाजपा नेता तपन पैड़ा, चंदन सीट, राजेश पात्र, दुर्गा मुंडा, मंगल मुंडा, सुखेन दण्डपाट, गोपी महापात्रा, सलील बेसरा, काली पद घोष, करण बेसरा, बापो मुर्मू, प्रेमचंद किस्कु आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-arrested-with-stolen-bike-absconding-warranty-also-held/">मनोहरपुर

: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, फरार वारंटी भी धराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही