Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मौदा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत अंतर्गत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 168, 169 तथा 170 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं तथा प्रमुख नागरिकों के साथ मौदा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री के मन की बात के सौवें संस्करण को सुना . प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के कार्यक्रम में डाॅ गोस्वामी के साथ बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर , मौदा पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुन्डा, भाजयुमो जिला मंत्री सुमंत होता, देवाशीष दास, प्रवीर माईती, मानस गिरि, बुनु मान्ना, लक्खी राणा, कविता घोष, सरस्वती मान्ना, कल्पना राणा, सुमित्रा बेरा, मलिना दास, साधिन जेना, अमृत पूर्ति, रविकांत सीट , शम्भुनाथ राणा, अभिजीत राणा, वरुण मान्ना, पापुन घोष, भाष्कर नायक, बलराम महापात्रा , बापुन पुष्टि , महेश्वर मुंडा तथा राजीव मान्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-motorcycle-rider-injured-in-collision-with-hiva/">धनबाद

:  हाइवा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक  घायल
मौके पर डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम देश में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है. मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों के द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हैं. मन की बात कार्यक्रम से प्रभावित होकर अनेक युवा समाज में परिवर्तन के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं . इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-vice-president-of-bjp-saranda-mandal-yuva-morcha-told-the-prime-ministers-mind-to-the-people/">नोवामुंडी

: भाजपा सारंडा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मन की बात लोगों को बताई           
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही