Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : भाजपा की ग्रामीण जिला कार्य समिति की बैठक

Bahragora : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में बुधवार को पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण भाजपा जिला कार्य समिति जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह उपस्थित थे. बैठक में आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-aidso-should-take-the-increase-in-examination-fees-without-any-delay/">जमशेदपुर

: परीक्षा शुल्क में वृद्धि को अविलंब ले वीमेंस यूनिवर्सिटी-एआईडीएसओ
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं. राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ, अफसरशाही जैसे कई मुद्दों को जनता के सामने रखने पर जोर दिया गया. इस मौके पर सभी जिला कमेटी के पदाधिकारी, भाजयुमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजपा समर्थित पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही