Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की सेविकाओं संग बैठक, कई निर्देश दिए

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई. कहा गया कि महिला साक्षरता दर का सर्वे का कार्य किया जाना है. इस सर्वेक्षण कका कार्य आंगनबाड़ी सेविका द्वारा होगा. सेविकायों को सहयोग हेतु जेएसएलपीएस के महिला समूह की चार महिलाओं को जोड़ा जाएगा. इसमें आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र अन्तर्गत टोले में सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है एवं विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन दिया जाना है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-corruption-in-under-construction-water-tower-in-bokna-village-allegation-of-not-paying-minimum-wages/">किरीबुरु

: बोकना गांव में निर्माणाधीन जलमीनार में भ्रष्टाचार, न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का आरोप
सर्वे का कार्य हेतु दिनांक 30.05.2023 तक तिथि निर्धारित है. इसमें पोषक क्षेत्र अन्तर्गत निरक्षर महिला का सूची तैयार की जानी है. इसमें उम्र, महिला कार्य अथवा व्यवसाय, पिता/पति का नाम, परिवार में मुखिया का नाम एवं मोबाईल संख्या, कोटि, विकलांगता, आधार संख्या आदि प्रपत्र में भरा जाएगा. सर्वेक्षण कार्य प्रखंड स्तर पर प्रखंड संसाधन केन्द्र एवं पंचायत स्तर पर संकुल संसाधन केन्द्र में आंकड़ों का समेकन किया जाएगा.साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति की जानकारी ली गया. पेयजल की व्यवस्था, भवन की स्थिति, टीएचआर का वितरण आदि की समीक्षा की गयी. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-prabhunath-singh-and-dinanath-singh-referred-to-aiims-for-better-treatment/">पूर्व

सांसद प्रभुनाथ सिंह व दीनानाथ सिंह बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर
साथ ही बच्चों का नामांकन आदि की जानकारी ली गयी और बच्चों की हिमोग्लोबीन जांच से संबंधित जानकारी ली गयी. आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को गर्मी को देखते हुए कैसे सुरक्षित रखा जाय, की जानकारी दी गयी एवं सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि ओआरएस की व्यवस्था आंगनबाड़ी केन्द्र में रखें एवं पेयजल की व्यवस्था रखे. बैठक में वोटर कार्ड से आधार कार्ड जोड़ने के कार्य की समीक्षा की गयी. जितने भी छुटे हुए है उनका आधार कार्ड जल्द से जल्द वोटर कार्ड से जोड़ें. मौके पर प्रखंड की सेविकाएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही