Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु के द्वारा किया गया. इसमें मनरेगा अन्तर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बांस बागवानी का निरीक्षण के साथ बिरसा हरित ग्राम योजना बागवानी की गड्ढा खोदाई, घेराबंदी, टीसीबी आदि का कार्य का जायजा लिया गया. साथ ही लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरीक्षण किया गया तथा लाभुक को जल्द से जल्द आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराने हेतु कहा गया. पंचायत अन्तर्गत जलवितरण प्रणाली दुकानदार की दुकान निरीक्षण सह भंडार पंजी, वितरण पंजी, खाद्यान्न का भंडार की व्यवस्था आदि की जांच की गयी. इस निरीक्षण के दौरान संबंधित पंचायत के मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लाभुक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-development-officer-instructed-to-accelerate-the-plans/">मुसाबनी

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही