Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण फेज टू के तहत स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वच्छता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से लेकर 15 जून तक इसका आयोजन किया जा रहा है. इस स्वच्छता पखवाड़ा में ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता अभियान के तहत सभी लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने, ग्राम स्तर पर व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण हेतु योग्य लाभुकों की पहचान करने, ग्राम स्तर पर जल के उचित उपयोग पर बल देने जैसे विषयों को लेकर प्रखंड की टीम लोगों के बीच जाएगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-st-marys-school-management-will-run-project-central-school/">किरीबुरू
: संत मेरिज स्कूल प्रबंधन करेगा प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल का संचालन [caption id="attachment_625489" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/02rc_m_187_02052023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption]
: संत मेरिज स्कूल प्रबंधन करेगा प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल का संचालन [caption id="attachment_625489" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption]
Leave a Comment