Search

 
 
 

Bahragora: बाघराचुड़ा के समीप पुलिया की टूटी रेलिंग दुर्घटना को कर रही आमंत्रित

 
Bahragora (Himangshu Karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के महुली चौक से तिलो जाने वाली सड़क पर बाघराचुड़ा के समीप नाले के ऊपर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी रहने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं इसी सड़क से आवागमन करने वाले लोगों को रात्रि के समय काफी सावधानीपूर्वक पुलिया पार करना पड़ रहा है.

पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिया पर आधी से अधिक रेलिंग टूटी हुई है. जिसमें रात के अंधेरे में साइकिल सवार तथा पैदल चलने वालों लोगों को काफी सावधानीपूर्वक पुलिया पार करना पड़ता है. जरा-सी भी सावधानी हटने पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकता है. जिसको लेकर ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारी को कई बार अवगत करा चुके हैं. फिर भी कोई पहल नहीं होने पर इसी सड़क से यातायात करने वाले कई गांवों को ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-maharashtra-rallies-cancelled-leaves-for-delhi-reason-behind-manipur-violence/">अमित

शाह की महाराष्ट्र की रैलियां रद्द, दिल्ली रवाना, वजह मणिपुर हिंसा!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही