Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : काजू जंगल बन गया है शराबियों का अड्डा

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में स्वर्णरेखा परियोजना की नहर से सटे काजू के जंगल शराबियों का अड्डा बन गए हैं. काजू जंगल में सुबह से लेकर शाम तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. खासकर के युवा चोरी-छिपे शराब पीने के लिए काजू जंगल में आते हैं. शराब पीने के लिए काजू जंगल सुरक्षित स्थान बन गए हैं. काजू जंगल में शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हैं. विदित हो कि इन दिनों काजू के पेड़ फूल और फलों से लद गए हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-subdivision-bar-association-stopped-work-after-condolence-meeting/">चांडिल

: अनुमंडल बार एसोसिएशन ने शोकसभा के बाद बंद किया काम
कुछ दिनों में काजू के बीज को तोड़ने का काम वन सुरक्षा समिति के लोगों द्वारा किया जाएगा. काजू जंगल में शराब की अनेक बोतलें टूटकर बिखरी पड़ी हैं. इसके कारण जंगल में काजू बीज संग्रह करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक खंडहर में तब्दील हो रहा है मॉडल स्कूल भवन भी इन दिनों शराबियों और जुआड़ियों का अड्डा बन गया है. शाम को इस भवन के पास शराब पीने और जुआ खेलने के लिए मजमा लगता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही