Search

बहरागोड़ा : ट्रेन हादसे में घायलों का हाल जानने पहुंचे जेएमएम के केंद्रीय सदस्य

Baharagora (Himangshu Karan) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जिला परिवहन सदस्य आदित्य प्रधान शनिवार को बालासोर पहुंचे. उन्होंने ट्रेन हादसे में घायल हुए झारखंड के लोगों का हाल-चाल जाना तथा उन्हें मदद की. इसके लिए वे अपनी टीम के साथ वहां डटे हुए हैं. वहां पर झामुमो की टीम घायलों को सहायता राशि पचास हजार रुपये दिलवाने तथा उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने में लगी हुई हैं. आदित्य प्रधान ने रेलवे विभाग के अधिकारी तथा रेलवे मंत्री से वार्ता कर घायलों को दी जाने वाली सहायता राशि पचास हजार से अधिक करने की मांग की. इस दौरान तमिलनाडु के पूर्व सीएम के पुत्र उदय निधि भी मौजूद थे. उन्होंने बहरागोड़ा प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी रवि राउत तथा कुलडीहा गांव के गुरा पलाई से मिलकर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया. इस मौके पर समाजसेवी संजय प्रहराज, मुन्ना प्रधान, गौरांग प्रधान, राजू पलाई समेत कई लोग सहायता करने में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/naxalite-conspiracy-failed-in-kolhan-167-ied-bombs-recovered-in-six-months/">कोल्हान

में नक्सलियों की साजिश नाकामः छह महीने में 167 IED बम बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp