Search

बहरागोड़ा : आंधी प्रभावित परिवार से मिले मुखिया

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के सोनाकड़ा गांव निवासी एकादशी नायेक का घर विगत दिनों आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया था. घर का छप्पर उड़ गया था. इसके कारण प्रभावित परिवार परेशानी में है. सूचना मिलने के बाद शनिवार को मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू पहुंचे और प्रभावित परिवार से मिले. मुखिया ने क्षतिग्रस्त घर का मुआयना किया और मदद का भरोसा दिया. मुखिया ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर प्रभावित परिवार को सरकारी स्तर से सहायता पहुंचाने का आग्रह किया. मौके पर विश्वजित राना, कृष्ण मन्ना, धर्मा नायेक,पपु गिरि आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-ddc-inspected-the-site-regarding-the-governors-program/">चाकुलिया

: राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने किया स्थल का मुआयना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//