Search

बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन-पूजन के साथ प्रारंभ हुई कक्षाएं

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (ईचड़ाशोल)में नए सत्र के प्रारंभ होने पर मंगलवार को विद्यालय में हवन-पूजन किया गया. पुजारी के रूप में विद्यालय के आचार्य मृत्युंजय आचार्य एवं विद्यालय के दोनों प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायेक एवं बासुदेव प्रधान ने हवन-पूजन किया. हवन और पूजन कार्य में सभी आचार्य, आचार्या और विद्यालय के भैया-बहनों ने भाग लिया. हवन में अपने अंदर की बुराइयों की आहुति देते हुए अपने अंदर अच्छे गुणों का समावेश करने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-pm-residence-not-found-living-in-a-dilapidated-hut/">बहरागोड़ा

: नहीं मिला पीएम आवास, जर्जर झोपड़ी में हो रहा है गुजारा
मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायेक ने सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं दी. उन्होने कहा कि विद्यालय में नये सत्र के प्रारंभ में हवन पूजन करने से सबके अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है. यह भैया बहनों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करता है. उन्होंने विद्यालय की नियमावली संबंधित कुछ तथ्यों को रखा और कहा कि भैया बहन अनुशासन में रहकर अध्ययन और मनन करें. कल से विद्यालय में विधिवत पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-can-get-freedom-from-outstanding-tax-by-paying-penalty-till-30th-april/">जमशेदपुर

: 30 अप्रैल तक पेनाल्टी चुकाकर बकाया टैक्स से व्यापारी पा सकते हैं मुक्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp