Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गीता आश्रम में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा गीता आश्रम अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बहरागोड़ा, घाटशिला, कोकपाड़ा और चाकुलिया के विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया. पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बहरागोड़ा विद्यालय के सचिव हेमनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य भूपति नायेक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विद्यालय के पूर्व छात्र कुणाल सीट एवं घाटशिला के प्रधानाचार्य योगेश कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-subroto-mukherjee-football-cup-competition-organized-at-knj-high-school-ground/">चाकुलिया

: केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता आयोजित

विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

संस्कृत ज्ञान में किशोर वर्ग में बहरागोड़ा प्रथम, चाकुलिया द्वितीय तथा घाटशिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं अंग्रेजी में किशोर वर्ग घाटशिला प्रथम और बहरागोड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर जगन्नाथ कुईला, बिजन कुमार धड़ा, सविता दास, वन विहारी बेरा, देवदत्त माईती, विश्वजीत बेरा, रजनी जाना, अर्चना महापात्र, समीर नायक, स्वपन दास, पिनाकी मन्ना, सब्बा आफताब सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही