Search

 
 
 

Bahragora : सीएम ने नौकरी न देकर युवाओं को निराश किया - डॉ गोस्वामी

 
Bahragora (Himangshu Karan) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त सरकार ने राज्य के युवाओं को ठगा है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने तथा 5 हजार से 7 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का युवाओं से वादा किया था. परंतु पांच वर्षों में नौकरी न देकर सरकार ने युवाओं को निराश किया है. रोजगार की तलाश में युवा दक्षिण भारत के राज्यों की ओर पलायन करने के लिए विवश हैं. बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का उद्योग फल-फूल है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-on-world-tribal-day-mla-honored-majhi-baba-of-60-mauza/">Ghatshila

: विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने 60 मौजा के माझी बाबा को किया सम्मानित
डॉ गोस्वामी शुक्रवार को बहरागोड़ा स्थित अपने आवासीय परिसर में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. डॉ गोस्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि नौकरी के आवेदन हेतु चरित्र प्रमाण पत्र के लिए भी बेरोजगारों से पैसे लिए जाते हैं. बैठक में वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, जिला उपाध्यक्ष बाप्टु साव, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सोरेन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, विश्वजीत दास, उमाशंकर दास, लीटू आईच आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही