Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्राक्कलन बोर्ड लगाए बिना हो रहा सरकारी योजनाओं का निर्माण कार्य

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : प्रखंड के पाथरी पंचायत के कुलियंक, जयपुरा, पाथरी गांव में 15वें वित्त आयोग द्वारा तीन जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा है. ठेकेदार द्वारा निर्याण स्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड लगाए बिना ही कार्य कराया जा रहा है. कार्यस्थल पर प्राक्कलन से संबंधित बोर्ड नहीं लगाये जाने के वजह से लोगों को संबंधित योजना की जानकारी नहीं हो पाती है. ऐसे में ठेकेदार मनमाना ढंग से कार्यों को अंजाम देते हैं. कई लोगों ने बताया कि कार्य से पूर्व बोर्ड लग जाने की स्थिति में लोग वहां हो रहे कार्यों की गुणवत्ता सहित अन्य चीजों को देखने लगते हैं. इससे बचने के लिए ठेकेदार द्वारा कार्य से पूर्व बोर्ड नहीं लगाया जाता है. जबकि प्रावधान के मुताबिक कार्य शुरू करने से पूर्व निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाना अनिवार्य है. बोर्ड में निर्माण से संबंधित सारी जानकारी देनी होती है. अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में चल रहे 15वें वित्त योजना सहित अन्य योजना स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड लगाए बगैर ही कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-auto-full-of-children-going-to-school-overturned-three-injured-including-driver/">जमशेदपुर

: स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ऑटो पलटी, चालक समेत तीन घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही