Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सीपीआई ने बैठक कर मणिपुर घटना पर जताया विरोध

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ने बुधवार को सीपीआई कार्यालय में पूर्व विधायक देवीपद उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक की. इसमें मणिपुर जातीय हिंसा में सैंकड़ों महिलाओं पर किये गये अत्याचार तथा हजारों घरों को जलाने का विरोध किया गया. बैठक में देवीपद उपाध्याय ने कहा कि पचास हजार से ज्यादा लोग रिलीफ कैम्प में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-section-498a-of-ipc-was-made-to-punish-cruelty-by-husband-but-now-it-is-being-misused/">हाईकोर्ट

ने कहा- IPC की धारा 498ए पति द्वारा क्रूरता को दंडित करने के लिए बनी थी, लेकिन अब इसका दुरुपयोग हो रहा
कुकी महिलाओं एवं आमलोगों पर निर्मम अत्याचार करने वाले लोगों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. मणिपुर में हिंसा रोकते हुए जल्द शांति बहाल करने की व्यवस्था की जाये. उक्त बैठक में मुख्य रूप से स्वपन महापात्र, हरीश दीगर, सत्यवान मुंडा, गोबर्धन सिंह, सुरेश धल, हाड़ीराम सिंह, महेश बेसरा, महादेव खमराई, पूर्णचन्द्र नायक, नीलकंठ सिंह, दिलीप धल, योगेश्वर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही