Search

बहरागोड़ा : सीपीआई (एम) ने धूमधाम से मनाया मई दिवस

Bahragora (Himangshu karan) : अंतरराष्ट्रीय मई दिवस अवसर पर एक मई को बहरागोड़ा जिला परिषद डाक बंगला में सीपीआई (एम) लोकल कमेटी ने धूमधाम से मई दिवस मनाया और दुनिया के मजदूरों एक हो का नारा बुलंद किया. डाक बंगला परिसर से जुलूस निकालकर बाजार का भ्रमण किया. डाक बंगला परिसर में आकर जुलूस समाप्त हुआ. उसके बाद झंडोत्तोलन के साथ शहीद बेदी पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बहरागोड़ा सीपीआई (एम) अंचल कमेटी के सचिव चितरंजन महतो की अध्यक्षता में सभा हुई. सभा को झारखंड राज्य सचिव मंडल के सदस्य सुरजीत सिन्हा, सीआईटीयू के झारखंड राज्य सचिव विश्वजीत देव, झारखंड राज्य सदस्य सपन महतो, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला के जिला सदस्य प्रशांत दास, जनवादी महिला समिति पूर्वी सिंहभूम की सचिव पान मुनि किस्कू, जिला सदस्य दुर्गा माझी , जिला सदस्य अभिजीत जाना तथा चाकुलिया के अंचल सचिव विद्यासागर मांडी ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-suci-communist-party-celebrated-labor-day-with-dignity/">चांडिल

: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने मर्यादापूर्वक मनाया मजदूर दिवस

मजदूरों का शोषण चरम पर है

वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे देश में पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों एवं सरकारी एवं गैर सरकारी कार्य में लगे मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों का शोषण चरम पर है. ऐसे में अपने हक और अधिकार के लिए मजदूर संगठित हों और आवाज बुलंद करें. इस अवसर पर सुकुमार राना, साधु नाथ, कन्हाई मुंडा, झंटु मुंडा , तपन नायेक, सुधीर पात्रा, पप्पू दास, तपन विशाल, दिलीप सीट, निमाई डुली, महादेव बेहरा, कालो बहेरा, लिली नायेक, चांदमुनी मुंडा, सालगे सोरेन, आल्हादी पाईकिरा सहित अनेक मजदूर तथा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp