Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सीपीआई(एम) लोकल कमेटी ने मणिपुर के सीएम का किया पुतला दहन

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : रविवार को दोपहर में बहरागोड़ा स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर में सीपीआई(एम) लोकल कमेटी की एक बैठक साधु नाथ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मणिपुर में कुकी आदिवासियों पर बर्बर अत्याचार एवं मणिपुर के हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस विधान सभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात, डायन बिसाही कुप्रथा, किसानों का वर्ष 2023 के धान की राशि का भुगतान के संबंध में चर्चा की गई. कहा गया कि सरकार इस संबंध में त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी आंदोलन तेज करेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-objective-is-to-connect-all-rural-roads-with-block-headquarters-geeta-koda/">चाईबासा

: सभी ग्रामीण सड़कों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ना है उद्देश्य : गीता कोड़ा

केन्द्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी

बैठक के पश्चात बहरागोड़ा प्रखंड जाने वाली सड़क के किनारे मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह का पुतला दहन किया गया. केंद्र तथा मणिपुर के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस मौके पर सीपीआइ (एम) के राज्य कमेटी सदस्य सपन कुमार महतो, जिला सदस्य अभिजीत जाना, सचिव चितरंजन महतो, ऋषिकेश दास, कन्हाई मुंडा, सुकरा मुंडा, लखन खिलाड़ी, तपन विशाल, सुधीर पातर, रामरतन मुंडा, साधन नायेक, अरुण नायेक, शंकर साहू, अश्विनी मल्ला, डॉक्टर मुंडा सहित पार्टी के अनेक सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही