Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : रेड क्रॉस व महिला कल्याण समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

Baharagora : रेडक्रॉस सोसाईटी जमशेदपुर और बहरागोड़ा शाखा तथा महिला कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. बहरागोड़ा के जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन में आयोजित इस शिविर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ बिनि षाड़ंगी, डॉ दिनेश षाड़ंगी, डॉ श्रद्धा सुमन षाड़ंगी, तनुश्री मंडल, उषा रानी श्यामल, प्रीति महंती, तृप्ति दास, श्यामली बेरा, रंजीत कुमार बाला, चंडी चरण साव, हुकुम महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे. समाचार लिखे जाने तक 138 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था. रक्तदान में लोगों ने उत्साह से भाग लिया. रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-opposition-to-land-grab-near-hindpeeth-bjp-tata-steel-face-to-face/">जमशेदपुर

: हिंदूपीठ के पास जमीन कब्जे का विरोध, भाजपा-टाटा स्टील आमने आमने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही