Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : डीएवी पब्लिक स्कूल : सीबीएसई 12वीं के साइंस में राजेंद्र पिरी बना स्कूल टॉपर

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के टीवीएस डीएवी पब्लिक स्कूल की सीबीएसई 12 वीं में साइंस में कुल 51 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 45 पास तथा 6 प्रमोट रहे. राजेंद्र पिरी ने 88.4% अंक लाकर विद्यालय का टॉपर बना. बहरागोड़ा स्थित चांदड़ा के छात्र राजेंद्र पिरी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा स्कूल के शिक्षक को दिया. राजेंद्र पिरी इंजीनियर बनना चाहते हैं. उनके पिता शांतिलाल पिरी वाहन चालक हैं. माता रीना रानी पिरी एक कुशल गृहिणी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-dinesh-kumars-son-yash-got-82-marks-in-12th/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता दिनेश कुमार के पुत्र यश को 12वीं में मिला 82% अंक

सुमित मंडल ने विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है

[caption id="attachment_635380" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Baharagora-DAV-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीएवी स्कूल का द्वितीय टॉपर सुमित मंडल अपने माता-पिता के साथ.[/caption] धालभूमगढ़ के सुमित मंडल ने 86.8% अंक लाकर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उसने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता तथा दोस्तों को दिया. वह एक चिकित्सक बनना चाहता है. पिता पंचानन मंडल दूध का कारोबार करते हैं. मां मधुमिता मंडल एक गृहिणी हैं. बहरागोड़ा के शुभंकर माइती ने 85% नंबर लाकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है. वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है. उसके पिता सुकुमार माइती एक व्यवसयी हैं. माता अंबिका माइती एक गृहिणी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही