Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल की सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. 10वीं में कुल 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. जिसमें 14 विद्यार्थी ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए, 11 विद्यार्थी ने 80% से ज्यादा अंक लाया, 34 विद्यार्थी 60% से 70% के बीच में अंक प्राप्त किए. 38 विद्यार्थी 60% से कम अंक प्राप्त किया. बहरागोड़ा की सृजिता माइती 97.40% अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनीं. सृजिता माइती अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया. वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं. पिता पार्थ सारथी माइती पारा टीचर हैं. मां गृहिणी हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-florence-nightingale-celebrated-in-sadar-hospital/">चाईबासा
: सदर अस्पताल में मनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती
: सदर अस्पताल में मनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती
Leave a Comment