Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में आजसू पार्टी के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो उपस्थित रहे. निर्णय लिया गया कि बहरागोड़ा विधानसभा की सभी पंचायत को मिलाकर बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी गठित की जाएगी. चाकुलिया में पंचायत समिति के गठन के लिए प्रखंड कमेटी की बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी और निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-vehicle-thieves-gang-busted-8-arrested-with-8-bikes-1-scooty-and-1-auto/">रांची:
वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 8 बाइक,1 स्कूटी और 1 ऑटो के साथ 8 धराए बैठक में फनी भूषण महतो ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. इस मौके पर प्रखंड सह सचिव बुला बारिक, प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारिक, प्रखंड सचिव अनिल मुंडा, जिला सह सचिव जितेन सीट,प्रखंड उपाध्यक्ष भरत बाड़ी, मनोरंजन दास, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दास महतो, अनु देहरी, जय शंकर दत्त समेत आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : आजसू की बैठक में पंचायत कमेटी गठित करने का निर्णय
Leave a Comment