Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर डीईओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अवस्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह (बर्ष 2024) में नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मंगलवार को विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया ने एक बैठक की. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक निशा कुमारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसमें डीईओ ने कहा कि नामांकन के लिए 8000 बच्चों का आवेदन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सके. प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है. नामांकन के लिए विद्यालय समिति द्वारा 20 जनवरी को प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-total-15-59-paddy-planting-in-the-district-maximum-planting-in-baharagoda/">चाकुलिया

: जिले में कुल 15.59% धान रोपनी, बहरागोड़ा में सर्वाधिक रोपाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया चित्रेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना

निर्मला कुमारी बरेलिया ने मंगलवार को चित्रेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की. उसके बाद उन्होंने धाधिका तथा सालझटिया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-total-15-59-paddy-planting-in-the-district-maximum-planting-in-baharagoda/">चाकुलिया

: जिले में कुल 15.59% धान रोपनी, बहरागोड़ा में सर्वाधिक रोपाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही