Search

 
 
 

Bahragora: ग्राम देवती थान में बांउडी पर्व पर भक्तजनों ने की पूजा अर्चना

 
Bahragora (Himangshu karan):  खांडामौदा में सोमवार को बाउंडी पर्व को लेकर ग्राम देवती थान में विभिन्न गांव के लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की. मां मंगला मंदिर, मालुआ स्थित पाट थान समेत कोई गांव के ग्राम देवती थान में व्रतियों द्वारा पूजा कराई गई. इधर खंडामौदा में गांव की सुख समृद्धि के लिए ग्राम देवती मां माटीखाल बूढ़ी की पूजा की गई.

मन्नत पूरी होने पर बलि चढ़ाई गई

उक्त पूजा में कई मौजा के लोग पूजा कराने के लिए शामिल हुए. मां माटीखाल बूढ़ी की थान में देहरी (पुजारी) शम्भू देहुरी ने पूजा कराई. गांव की सुख समृद्धि के लिए हवन भी किया गया. पूजा के बाद कुछ लोगों ने बकरे, मुर्गा, बतख, कबूतर की बलि भी चढ़ाई. लोगों ने कहा कि मन्नत पूरी होने पर बलि चढ़ाई गई. देहरी (पुजारी) ने बताया कि गांव में किसी प्रकार की विपत्ति उत्पन्न होने पर यहां के ग्रामीण मां माटीखाल बूढ़ी की पूजा करते हैं. इससे गांव की सुख समृद्धि बनी रहती है. उक्त जगह की पूजा में कई मौजा के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-said-awadh-ojha-will-be-able-to-contest-elections-thanks-to-the-commission-asked-bjp-when-will-jats-be-included-in-the-obc-list/">केजरीवाल

ने कहा, अवध ओझा चुनाव लड़ सकेंगे, आयोग का आभार…भाजपा से पूछा, जाट ओबीसी लिस्ट में कब शामिल होंगे
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही