Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का किया गया वितरण

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत मंगलवार को बत्तख चूजा वितरण के लिए चयनित 90% अनुदान वाले 36 लाभुकों के बीच 15-15 की संख्या में बत्तख चूजों का वितरण झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, उप प्रमुख मुन्ना होता के द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बत्तख पालन के विषय में लाभुकों को बताया. इनके साथ अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी घाटशिला, डॉ. प्रद्युम्न स्वाइन द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभुकों को अवगत कराया गया. वितरण के दौरान पशुपालन विभाग तथा जेएसएलपीएस के सभी कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ed-put-land-confiscation-board-on-navnirman-builders-land-and-plant/">आदित्यपुर

: ईडी ने नवनिर्माण बिल्डर के जमीन व प्लांट पर लगाया जमीन जब्ती का बोर्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही