Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : NH 18 और 49 के किनारे जर्जर हालत में हैं दर्जनों यात्री शेड

Advertisement
Advertisement
Bahragora(Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र में खंडामौदा चौक पर स्थित एनएच 49 बस स्टैंड के पास रविवार की सुबह एक अनियंत्रित टैंकर के यात्री शेड (प्रतिक्षालय) से टकराने से हुई एक महिला समेत दो की मौत और दो यात्रियों के घायल होने की घटना प्रशासन के लिए एक सबक है. क्योंकि हाईवे 49 और 18 के किनारे वर्षों पूर्व निर्मित दर्जनों यात्री शेड ( प्रतीक्षालय) जर्जर हालत में हैं. ऐसे यात्री शेड से इस तरह की दुर्घटना के कारण बन सकते हैं. फोर लेन के निर्माण के बाद भी एनएच के किनारे ऐसे अनेक यात्री शेड हैं. बहरागोड़ा प्रखंड में एनएच 49 पर दारीशोल से लेकर जामशोला तक और एनएच 18 के किनारे बहरागोड़ा से लेकर जमशेदपुर तक ऐसे जर्जर अनेक यात्री शेड हैं. इनमें ग्रामीण इलाके के यात्री किसी यात्री वाहन के इंतजार में धूप और बरसात में बैठते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-including-woman-killed-two-injured-in-tanker-accident/">बहरागोड़ा

: टैंकर दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

कई चौक पर ग्रामीण कर रहे हैं अंडरपास निर्माण की मांग

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में एनएच 18 और 49 पर स्थित कई ऐसे चौक हैं, जहां पर अंडर अंडरपास ( फ्लाईओवर) निर्माण की मांग ग्रामीण विगत कई साल से कर रहे हैं. क्योंकि ऐसे चौकों पर अत्यधिक दुर्घटनाएं हुई हैं. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यू चौक पर भी पूर्व में दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जानें जा चुकी हैं. इस चौक पर अक्सर भीड़ रहती है. चौक पर ग्रामीण फोर लेन के निर्माण के बाद अंडरपास निर्माण की मांग करते आ रहे हैं. इसी तरह बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा चौक पर भी अंडर पास निर्माण की मांग कई साल से कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई. इस चौक पर भी भीड़ रहती है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-for-extortion-from-cloth-shopkeeper-of-dindli/">आदित्यपुर

: दिंदली के कपड़ा दुकानदार से रंगदारी की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही