Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान में डॉ अजय ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Baharagora : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में गुरुवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विमल बारिक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के पूर्व सांसद कांग्रेस डॉ अजय कुमार उपस्थित थे. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में संगठन को मजबूत करें. लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. बैठक में आए कार्यकर्ताओं से गांव की समस्याओं को सुना तथा समाधान करने की दिशा में पहल करने की बात कही.

नए कार्यकर्ताओं का किया गया स्वागत

बैठक में डॉ अजय कुमार ने स्वास्थ्य चिकित्सा, कृषि कार्य, शिक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा विभिन्न गांवों से आए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत माला तथा अंग वस्त्र प्रदान कर किया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, पार्टी के ग्रामीण कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित राय, पार्टी के डेलीगेट सदस्य तापस महापात्र, प्रखंड उपाध्यक्ष निखिल करण, फाल्गुनी घोष, गोपाल घोष ,सत्य बेरा, बिष्णुपद घोष, मो इकबाल, मो काइम, पद्म लोचन राणा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही