Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध गांव निवासी डॉ. अंतर्यामी उपाध्याय का विगत रात्रि उनके आवास पर निधन हो गया. वे 80 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. सूचना मिलते ही झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी उनके राजलाबांध स्थित आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. शोकाकुल परिवार से मिल कर संवेदना प्रकट की. इसे भी पढ़ें :जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-two-year-old-girl-saved-herself-from-being-a-victim-of-malevolence-know-how/">जयपुर
: दो साल की बच्ची ने नरबली का शिकार होने से खुद को बचा लिया, जानें कैसे? जानकारी के अनुसार डॉ अंर्तयामी उपाध्याय भीएसएस मेडिकल कॉलेज बुर्ला, संबलपुर से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की तथा शॉर्ट सर्विस कमिशन से सेना के डॉक्टर के रूप में देश सेवा की. मेजर के रूप में अवसर प्राप्त किया. अवसर प्राप्त करने के उपरांत वे अपनी देश सेवा को बरकरार रखने के लिए अपने घर पर ग्रामीणों का चिकित्सा करने लगे. वे अपने पीछे दो पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ गए हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-goats-being-stolen-from-swift-dzire-car/">घाटशिला
: स्विफ्ट डिजायर कार से हो रही है बकरी चोरी [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : डॉ. अंतर्यामी उपाध्याय का निधन, डॉ. षाड़ंगी ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment