Search

 
 
 

बहरागोड़ा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपरिवार मिले डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी

 
Bahragora (Himangshu karan) : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी सपरिवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले. उन्होंने राष्ट्रपति को झारखंड में ओड़िया भाषियों की लंबित मांगों पर उचित पहल करने की मांग की. ओडिया भाषा एवं संस्कृति की पहल करने की भी मांग की. डॉक्टर षाड़गी ने चाकुलिया से बुड़ामारा तक रेलवे लाइन चालू कराने की मांग करते हुए कहा कि यह मांग 55 साल से पूरी नहीं हुई है, जबकि इसके लिए योजना स्वीकृत हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-summer-camp-started-at-kidzee-pre-school-gopalpur/">घाटशिला

: किड्जी प्री स्कूल गोपालपुर में समर कैंप शुरू
छह रेलवे मंत्रियों ने अपने कार्यकाल को पूरा किया, परंतु आज तक इस दिशा में पहल नहीं हुई. इस विषय में प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर इसका समाधान निकालने का आग्रह किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी को इस दिशा में शीघ्र ही पहल करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर उनकी पत्नी डॉ बिनी षाड़ंगी, पुत्रवधू डॉ श्रद्धा सुमन एवं नतनी जिबिषा षाड़ंगी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही