Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सामूहिक विवाह समारोह का पहला निमंत्रण चित्रेश्वर बाबा को दिया

Baharagoda : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. दिनेशानंद गोस्वामी बुधवार को बहरागोड़ा के चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे. उन्होंने पूजा अर्चना की तथा 27 फरवरी को बहरागोड़ा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह का पहला निमंत्रण चित्रेश्वर बाबा को दिया. मंदिर के पुजारी सपन सतपति ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करायी. इसे भी पढ़ें :सारा">https://lagatar.in/who-is-shubman-gill-dating-sara-tendulkar-or-sara-ali-khan/">सारा

तेंदुलकर या सारा अली खान किसे डेट कर रहे शुभमन गिल !

137 कन्याओं का सामूहिक विवाह हो चुका है

डाॅ. गोस्वामी के साथ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमल बेरा तथा यादव पात्र ने भी पूजा अर्चना किया. इस अवसर पर डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत छह वर्षों से समाज के अत्यंत गरीब अभिभावकों की पुत्रियों का सम्पूर्ण गरिमा के साथ सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाता है. अब तक 137 कन्याओं का सामूहिक विवाह मंडप में विवाह हो चुका है. इस समारोह में समाज का अभूतपूर्व सहभागिता रहता है. इस अवसर पर डाॅ गोस्वामी के साथ उप मुखिया असीम सेनापति, मंडल महामंत्री रामहरि कांड, कार्तिक पैड़ा, बाबी घोष, मानस भूयां, रणधीर घोष, पूर्णेंदु देहूरी, शिवशंकर श्यामल, सत्यवान लेंका, गोकुल बारीक एवं स्वपन सतपति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :स्टिंग">https://lagatar.in/chief-selector-chetan-sharma-embroiled-in-controversies-after-sting-operation-may-lose-his-post/">स्टिंग

ऑपरेशन के बाद विवादों में फंसे BCCI के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा, जा सकता है पद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही