Search

 
 
 

बहरागोड़ा : भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी से मिले डाॅ गोस्वामी

 
Bahragora (Himangshu karan) : बड़शोल थाना अंतर्गत खंडामौदा गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25 जून को एक अनियंत्रित टैंकर ने यात्री शेड में धक्का मार दिया था. इस दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग जख्मी हो गये थे. इस घटना के पश्चात सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी. स्थानीय पुलिस ने 15 ग्रामीणों पर गैर जमानती मुकदमा दर्ज किया. इस संबंध में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी बुधवार को पार्टी के नेताओं के साथ एसएसपी प्रभात कुमार से उनके कार्यालय में मिले. उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर सभी निर्दोष लोगों पर से मुकदमा वापस लेने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-protest-against-recovery-in-water-connection/">बेरमो

: पानी कनेक्शन में वसूली के विरोघ में किया धरना- प्रदर्शन
उन्होंने एसएसपी को बताया कि उस दिन अनियंत्रित टैंकर द्वारा यात्री शेड में धक्का मारने से वहां बैठे लोगों के कुचले जाने से ग्रामीण मर्माहत थे. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और खंडामौदा गांव के पास सर्विस रोड बनाने एवं स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे. वहीं 15 निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज होने पर लोगों में आक्रोश है. एसएसपी से मिलने वालों में घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजयुमो नेता दिनेश शर्मा तथा कौशिक कुमार भी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही