Search

 
 
 

बहरागोड़ा : राज्यपाल से मिले डाॅ गोस्वामी, शिक्षा को लेकर की चर्चा

 
Baharagora (Himangshu karan) : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने मंगलवार को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल से भेंट की और राज्य के उच्च शिक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. डाॅ गोस्वामी ने राज्यपाल से कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के अन्य चार विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति नियुक्त करने तथा राज्य के विभिन्न काॅलेजों में प्राचार्यो, शिक्षकों, क्लर्क तथा पीयून के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने का आग्रह किया. साथ ही डाॅ गोस्वामी ने बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय खोलने का भी राज्यपाल से अनुरोध किया. राज्यपाल से मिलने के पश्चात डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति है ओर वे उच्च शिक्षा के गुणात्मक परिवर्तन के लिए सभी रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयासरत हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-block-20-point-program-implementation-committee-meeting-concluded/">घाटशिला

: प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही