Search

बहरागोड़ा : ट्रेन दुर्घटना में घायल स्थानीय युवाओं से उनके घर जाकर मिले डाॅ गोस्वामी

Baharagora (Himangshu Karan) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी रविवार को बहरागोड़ा के उईनाला गांव पहुंचे तथा बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में घायल युवाओं से उनके घर जाकर मिले. दुर्घटनाग्रस्त बहरागोड़ा के चार युवा रोजगार के लिए कोरोमंडल एक्सप्रेस से चैन्नई के लिए रवाना हुए थे. बालासोर रेलवे स्टेशन पर ये युवक कोरोमंडल एक्सप्रेस के जेनरल कोच में सवार होकर यात्रा कर ही रहे थे कि 10 मिनट में ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दो युवा गुरा पलाई तथा रवि राऊत का बालासोर के अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि रवि देऊरी एवं सोनु पलाई बालासोर में इलाज कराकर अपने घर पहुंच गए हैं. डाॅ गोस्वामी ने दुर्घटनाग्रस्त युवाओं के माता-पिता से मिले तथा उन्हें हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया. डाॅ गोस्वामी ने इस घटना पर दु:ख प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-boxers-of-mangal-singh-boxing-academy-will-represent-jharkhand-in-national-boxing-competition/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे मंगल सिंह बॉक्सिंग एकेडमी के तीन मुक्केबाज

लोगों की समस्या से अवगत हुए डॉ गोस्वामी

दुर्घटनाग्रस्त हुए रवि देऊरी एवं सोनु पलाई ने कहा कि वे आदिम जनजाति समाज से हैं. झारखंड में रोजगार के अवसर न होने के कारण तथा आर्थिक तंगी से उबरने के लिए तमिलनाडु के फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे. उन युवाओं ने डाॅ गोस्वामी से कहा कि गरीबी तथा बेरोजगारी के कारण विगत तीन वर्षों के दौरान सभी गांवों से अनेक युवा दक्षिणी राज्यों की ओर पलायन कर चुके हैं. मौके पर उपस्थित आदिम जनजाति समाज की महिलाओं ने वॄद्धावस्था एवं विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की. डाॅ गोस्वामी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे संबंधित अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-also-demanded-the-resignation-of-railway-minister/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी मांग लिया रेल मंत्री का इस्तीफा

रोजगार के लिए पलायन कर रहे युवा

डाॅ गोस्वामी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार का जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं है. राज्य के हजारों युवा प्रतिदिन रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. अबुआ राज की बात करने वाली हेमंत सरकार में गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डाॅ गोस्वामी के साथ दुर्घटनाग्रस्त युवाओं से मिलने मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, राधागोविन्द भोक्ता, श्रीकान्त सीट, स्वरूप सीट,कुणाल सीट, कौशिक माईती तथा कई पार्टी नेता उईनाला गांव पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//