Search

 
 
 

बहरागोड़ा: केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले डॉ गोस्वामी

 
Baharagora (Himangshu Karan): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी रविवार को केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले. इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य के गरमा धान उपजाने वाले किसानों के धान को समर्थन मूल्य पर खरीदने का आग्रह किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि सरकार राज्य खरीफ फसल तथा मानसून में उपजे धान को समर्थन मूल्य पर खरीदती है. परन्तु गर्मी के समय उपजने वाले गरमा धान को समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करती. किसानों को विवश होकर महज 12 सौ रुपये प्रति क्विंटल गरमा धान बाजार में बेचना पड़ता है. समर्थन मूल्य पर गरमा धान क्रय होने पर किसानों को 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल राशि प्राप्त होती. जबकि पश्चिम बंगाल सहित देश के अनेक राज्यों में सरकारें समर्थन मूल्य पर गरमा धान क्रय करती है. केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने डाॅ गोस्वामी को आश्वस्त किया कि झारखंड के किसानों के व्यापक हित में वे राज्य सरकार से प्रस्ताव मंगाकर गरमा धान पर समर्थन मूल्य का प्रावधान करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-the-president-not-being-invited-to-the-inauguration-of-parliament-house-congress-burnt-pms-effigy/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति को संसद भवन उद्घाटन में नहीं बुलाए का विरोध, कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही