Search

 
 
 

बहरागोड़ा : डाॅ गोस्वामी ने किया हाथी प्रभावित गावों का दौरा, ग्रामीणों से की बातचित

 
Baharagora (Himangshu Karan) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड के हाथी प्रभावित भादुआ, लुगाहारा तथा लोधनबनी गाव का दौरा किया. ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी को बताया कि शाम होते ही हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में गावों में पहुंच जाता है. जंगली हाथी घरों के दरबाजा तथा दीवार को पैरों से तोड़ कर धान एवं चावल खाने लगते हैं. गांवों में लोगों के बांस बगान को भी हाथी तहस नहस कर देते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि गांवों के अधिकांश लोग अपने जान-माल की रक्षा करने के लिए रात भर जगे रहते हैं. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत कई महीनों से जंगली हाथियों के उपद्रव से चाकुलिया तथा बहरागोड़ा प्रखंडों के 60 से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-missing-from-home-case-registered/">जमशेदपुर

: घर से निकली नाबालिग लापता, मामला दर्ज

बाबुलाल मरांडी से मिलकर रखेंगे समस्या

अब तक हाथियों के उत्पात से कई लोगों की जान गई है. 50 से अधिक घरों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. परन्तु वन विभाग हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल है. लगता है राज्य की हेमन्त सरकार ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवों के लोगों को अपने भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. वन विभाग हाथियों से बचाव हेतु लोगों को टार्च, पटाखे तथा मशाल भी मुहैया नहीं करा सका है. डाॅ गोस्वामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी से भी इस समस्या के स्थायी हल के लिए सरकार पर दबाव डालने हेतु कदम उठाने का आग्रह किया है. डाॅ गोस्वामी के साथ दौरे में बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, राखोहरी मुखी, मानिक दास, बबलु माहली, यादव पात्र, लिटू आईच, रूपेश सिंह, छत्रधर महतो, गौरांग महतो, कुवेर महतो, शषधर महतो, रुईटु महतो, दुलाल महतो, कारु मुण्डा, सपन मांडि, तुषार माहतो, शंभू महाकुड़, भज महाकुड़ शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही