Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : डॉ. संजय गिरी ने कई गांवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Baharagora (Himangshu Karan) : संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय गिरी ने रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा, नागदोहा, सालदोहा गांव का सघन दौरा किया. दौरे के क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठ कर बातचीत की. ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने शौचालय, पानी की समस्या, खराब सड़क तथा कई बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने के बारे में अवगत कराया. बताया गया कि पाथरा गांव में सोलर जल मीनार बीते कई महीनों से टूटा पड़ा होने से पानी की काफी समस्या हो रही है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-zip-members-in-gelialore-came-face-to-face-with-the-problems-of-the-villagers/">चक्रधरपुर

: गेलियालोर में जिप सदस्य ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

सभी समस्याओं का जल्द होगा समाधान - डॉ. गिरी

उक्त गांव में करीब 50 घर हैं और इसमें करीब 300 लोग रहते हैं. उन्होंने सारी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द सभी समस्याओं का समाधान के बारे में आश्वासन दिया. इस अवसर पर संपूर्ण कल्याण संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हम पानी की समस्या को लेकर काफी गंभीर है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस गांव में खराब पड़ी जल मीनार दुरुस्त होगी. मौके पर लक्ष्मी राम मुर्मू, मिर्सा हांसदा, अनुपम मुर्मू, ज्योति राम मुर्मू, श्याम चरण बेसरा, कुनुराम हांसदा, तारा चंद हांसदा, संकई हांसदा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही