Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जानकी बल्लभ पटनायक की पुण्यतिथि पर डॉ षाड़ंगी हुए सम्मानित

Baharagora (Himangshu Karan) : असम के पूर्व राज्यपाल सह तीन-तीन बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय जानकी बल्लभ पटनायक की 8वीं पुण्यतिथि पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी को सम्मानित किया गया. उन्हें आजीवन समाज सेवा एवं ओडिया भाषा, शिक्षा एवं संस्कृति की सुरक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए जानकी बल्लभ पटनायक स्मृति सम्मान से नवाजा गया है. इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र और मान पत्र दिया गया. भुवनेश्वर बुद्ध मंदिर प्रांगण में शनिवार को इस समारोह का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-ban-on-fireworks-drums-and-drums-in-gurudwara-elections/">जमशेदपुर

: गुरुद्वारा चुनावों में आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी की मांग

तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

समारोह का शुभारंभ पद्मश्री से सम्मानित डॉ देवी प्रसन्ना पटनायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं जानकी बल्लभ पटनायक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. कलिंग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वीरेंद्र पटनायक ने स्वागत भाषण दिया. डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने जानकी बल्लभ पटनायक के ओडिया भाषा की शिक्षा संस्कृति के विकास एवं आधुनिक ओडिशा के निर्माण में अमूल्य योगदान पर चर्चा की. इस समारोह में परशुराम दिवेदी, देव प्रसाद मिश्रा तथा गोविंद चंद्र पटनायक को भी जानकी बल्लभ पटनायक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही