Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गर्मी की दस्तक के साथ ही महुलडांगरी में पेयजल संकट गहराया

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के महुलडांगरी गांव में गर्मी की दस्तक देने के साथ ही पेयजल का संकट गहरा गया है. मौदा स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत सप्लाई होने वाला जल महुलडांगरी, बड़ामचुटी तथा आसपास के गांव तक नहीं पहुंच पाता है. इससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. महुलडांगरी में स्थित सोलर जल मीनार भी बंद पड़ी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-application-started-under-cuet-in-womens-and-kolhan-university-last-date-is-march-12/">जमशेदपुर

: वीमेंस और कोल्हान विश्वविद्यालय में सीयूईटी के तहत आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 12 मार्च
इससे वहां के 30-40 परिवार को एक किलोमीटर दूर चापानल से पानी लाना पड़ता है. इसके लिए ग्रामीण पेयजल विभाग तथा जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करा चुके हैं. विभाग द्वारा पहल नहीं होने के कारण ग्रामीणों में काफी रोष है. ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे इन गांवों के ग्रामीण अभी से ही पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मौदा जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो भीषण गर्मी में पेयजल के लिए उन्हें तरसना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही