Search

 
 
 

बहरागोड़ा : ट्रांसफार्मर जलने से उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियालबिंधा में पेयजल संकट

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मूटुरखाम पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियालबिंधा में ट्रांसफर जल जाने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. बच्चों को दूर स्थित सोलर जल मीनार जाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है. वहीं विद्यालय में मध्यान भोजन बनाने के लिए रसोईया को दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. इससे मध्यान भोजन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-animal-husbandry-department-will-connect-more-than-six-thousand-beneficiaries-with-various-schemes-this-year/">चाईबासा

: पशुपालन विभाग इस वर्ष छह हजार से अधिक लाभार्थियों को जोड़ेगा विभिन्न योजनाओं से
रसोईया सरस्वती बेरा तथा बिनती बेरा ने बताया कि माथा पर जल ढोकर लाने में समय की बर्बादी हो रही है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक साखो मुर्मू का कहना है कि विद्यालय में कुल 363 विद्यार्थी नामांकित हैं. बिजली नहीं रहने पर इस प्रचंड गर्मी में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय में सोलर जल मीनार की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-students-doing-better-in-matriculation-exam-honored/">बहरागोड़ा

: मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही