Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बांकदह में हल्की बारिश होने से सड़क बन जाती है तालाब

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत बांकदह गांव में हल्की बारिश होने पर सड़क तालाब बन जाती है. ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क किनारे नाले का निर्माण होता तो आज यह विकट परिस्थिति उत्पन्न नहीं होती. तेज बारिश होने पर तो सड़क का पानी घरों में घुस जाता है. सड़क से पानी निकासी के लिए एक कई बार जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय पदाधिकारी को अवगत करा चुके हैं. फिर भी अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हुई है. यह सड़क केवल बांकदह गांव के लोगों के लिए ही समस्या नहीं है. बल्कि गुहियापाल पंचायत के अन्य कई गांव के लोगों को भी परेशानी होती है. सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-there-will-be-no-electricity-for-eight-hours-on-july-3/">किरीबुरु

: तीन जुलाई को आठ घंटे नहीं रहेगी बिजली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही