Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के मानुषमुड़िया गांव के पागला सबर अत्यंत गरीब हैं. वे सरकारी लाभ जैसे राशन, पेंशन व आवास से बंचित थे. जब इसकी जानकारी मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को हुई तो मुखिया ने उपायुक्त विजया जाधव को इस तथ्य से अवगत कराया. उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देकर विभाग द्वारा उनकी पेंशन स्वीकृति करवाई. उन्हें चावल भी प्रदान किया गया. साथ ही राशन कार्ड भी ऑनलाइन बना दिया गया. जल्द ही राशन कार्ड भी उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया. इस खुशी में पगला सबर ने उपायुक्त विजया जाधव तथा मुखिया राम मुर्मू का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elder-budhni-manjhiyain-honored-for-inaugurating-panchet-dam/">धनबाद
: पंचेत डैम का उद्घाटन करने वाली बुजुर्ग बुधनी मंझियाइन सम्मानित [wpse_comments_template]
: पंचेत डैम का उद्घाटन करने वाली बुजुर्ग बुधनी मंझियाइन सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment