Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद

Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा में शनिवार को धूमधाम से आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई. ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई. लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस अवसर पर बहरागोड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए वस्त्र धारण कर तथा एक दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया. ईद के अवसर पर घरों को सजाया गया एवं एक से बढ़कर एक पकवान बनाया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mani-eid-mutual-unity-and-brotherhood/">चाकुलिया

: आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनी ईद

लोगों के बीच मिठाई तथा सेवई का किया गया वितरण 

[caption id="attachment_615738" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/bhragora-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> नमाज अदा करते लोग.[/caption] ईदगाह में सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी संतन तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू , अंचल अधिकारी जीत राय मुर्मू पुलिस बल के साथ तैनात रहे. मुस्लिम कमेटी की ओर से लोगों के बीच मिठाई तथा सेवई का वितरण किया गया है. मौके पर मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष अली इकबाल, सदस्य एमडी तमन्ना, अफाक आलम, रौनक जमीर, इरशाद, मोतीबुल रहमन, शेख इस्लाम , मंजर आलम, शमशेर ,बंटी,आताबुल रहमन समेत मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-eid-celebrated-with-enthusiasm-after-prayers-in-the-mosque/">किरीबुरू

: मस्जिद में नमाज के बाद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही