Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बूथ जीत कर ही चुनाव जीता जा सकता है – लक्ष्मीकांत बाजपेई

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की मटिहाना पंचायत अंतर्गत कोकमरा गांव के हरि मंडप प्रांगण में शनिवार को भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित हुआ. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि बूथ जीतकर ही चुनाव जीता जा सकता है. इसलिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है. बूथ के कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का स्तंभ होते हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. ताकि भाजपा उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाया जा सके. [caption id="attachment_583341" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Baharagora-BJP-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में शामिल ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-haiva-dumper-honor-association-is-sprinkling-water-on-nh/">चांडिल

: हाईवा डंपर ऑनर एसोसिएशन एनएच पर करवा रहा पानी का छिड़काव

भाजपा के जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिये महत्वपूर्ण सुझाव

उन्होंने कहा कि इसके लिए हर एक वोटर के पास जाकर वर्तमान राज्य सरकार की खामियों को बताने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने की आवश्यकता है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कोकमारा 181 नंबर बूथ पर 1100 वोटर हैं. इनमें से सबसे अधिक वोट भाजपा को मिले. इसके लिए बूथ कमेटी को प्रयास करने होंगे. भाजपा के जिला प्रभारी नंदी प्रसाद ने बूथ सशक्तीकरण के लिए कार्यकर्ताओं को कई सारे महत्वपूर्ण सुझाव दिए. मंच का संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, श्रीवस्त घोष, हेमकांत भुइयां, पुलिन पैड़ा सहित ग्राम के अनेक पुरुष तथा महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही