Search

बहरागोड़ा : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने की बैठक

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के प्रखंड सभागार में शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जोत्सना सिंह ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत राजनीतिक दल के नेताओं के साथ बैठक की. सभी को बताया गया कि 365 दिन मतदाता सूची का कार्य किया जाना है. इसकी चार अहर्त्ता तिथि निर्धारित की गई हैं. उपरोक्त तिथि को 18 वर्ष पूर्ण हो चुके युवाओं का प्रपत्र-06 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जानी है. यह भी बताया गया कि वोटर कार्ड के साथ आधार कार्ड जोड़ना अनिवार्य है. यदि किसी व्यक्ति का दो जगह पर नाम हो तो उस स्थिति में बीएलओ की गवाही लेकर नाम हटाया जायेगा. प्री-रिवीजन का प्रारंभ 21 जुलाई 2024 से 21 अगस्त 2024 तक निर्धारित है. इसमें बीएलओ के द्वारा डोर-टू-डोर एक महीना तक सत्यापन किया जाना है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-thatch-blown-away-by-storm-family-in-shock/">डुमरिया

: आंधी से उड़ गया छप्पर, सदमे में परिवार

लिंगानुपात पर दिया जा रहा विशेष जोर 

इस संबंध में बीएलओ को आठ घंटे का प्रशिक्षण दिया जाना है. अगर एक ही परिवार में आधे से अधिक व्यक्ति को एक बूथ में तथा बचे हुए व्यक्तियों का दूसरे बूथ या जो कि दूरवर्ती में पड़ता हो, तो ऐसे लोगों को प्रपत्र 8 भरकर उसे एक ही बूथ में करना है एवं बीएलओ एप्प में दर्ज करना है. इस बार सरकार द्वारा मोबाईल एप्प शुरू किया गया है.16 वर्ष के मतदाता को चिन्हित करना है एवं उन्हें वोटर लिस्ट में डालने की प्रक्रिया प्रारंभ करनी है ताकि 18 वर्ष होने पर उन्हें वोटर कार्ड दिया जा सके. सरकार द्वारा इसबार लिंगानुपात पर विशेष जोर दिया जा रहा है. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा वोटर हेल्पलाइन एवं एनवीएसपी के बारे में जानकारी दी गयी. बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार साहु, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू, सभी राजनीतिक दल के सदस्य, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp